एक्सीडेंट में घायल शाजापुर के जवान की मौत……

By | December 31, 2021

 

शाजापुर के अरनिया कलां का रहवासी मनोज वर्मा भारतीय नौसेना में पदस्थ थे। मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। गुरुवार को उनके गांव में अंतिम संस्कार किया जाना था। लेकिन सैनिक की पत्नी और हैदराबाद में थे। इसलिए शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। सैनिक का पार्थिव शरीर भोपाल से अरनिया कलां सड़क मार्ग से लाया जा रहा है। उनकी पत्नी और बच्चे अब गांव पहुंच गए हैं।

 

इलाज के दौरान निधन….

जिले के अरनिया कलां निवासी पूर्व सैनिक तुलसीराम वर्मा का बेटा भारतीय नौसेना में पदस्थ मनोज वर्मा था। मंगलवार रात अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 4 दिन पहले मनोज वर्मा पहाड़ी क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हो गए थे। जिनका विशाखापट्टनम में ही नौसेना अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार देर रात्रि मनोज वर्मा का इलाज के दौरान निधन हो गया। गुरुवार को मनोज का पार्थिव देह भोपाल स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में रखा था। जिसे शुक्रवार को शाजापुर लाया जाएगा।

हजारों लोगों के जुटने की संभावना…..

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्कूली शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार, कालापीपल विधायक कुणाल चौधरी ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया। मनोज वर्मा का पार्थिव शरीर भोपाल राजा भोज एयरपोर्ट पहुंच चुका है। वहां से उनके देह को बॉय रोड सीहोर, आष्टा होते हुए अरनिया कलां लाया जाएगा। यहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार के दौरान हजारों लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। अंतेष्टि के लिए ग्रामीणों ने मुक्तिधाम को फूलों से सजाया है।

 

कालापीपल से शुरूआती शिक्षा हासिल की…..

मनोज वर्मा ने कालापीपल के निजी स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की थी। उसके बाद इंदौर के होलकर कॉलेज में उच्च शिक्षा ग्रहण की। मनोज का भारतीय नौसेना में एलएमई (लीडिंग मैकेनिकल इंजीनियर) के पद पर चयन हुआ था। वर्तमान में वह विशाखापट्टनम में पदस्थ थे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *