कुएं में डूबने से महिला की मौत:राजगढ़ जिले में पैर फिसलने से कुएं गिर गई महिला, उतराता मिला शव….

By | December 6, 2021

 

राजगढ़ जिले के भूमका गांव में एक महिला का शव गांव के एक कुएं से उतराता मिला है। मृतका की पहचान कौशल्या वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव निकलाकर पोस्टमार्टम करवाते हुए परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार भूमका गांव की कौशल्या वर्मा पति रामकरण पानी लेने के लिए गांव के कुएं पर गई थी। इस दौरान महिला का पैर फिसलने से महिला कुएं में गिर गई। आसपास सुनसान जगह होने के कारण वहां लोगों का आना जाना नहीं था। जिस वजह से उसे कोई बचाने नहीं आया। बहुत देर तक जब महिला घर नहीं पहुंची तो घर वालों ने खोजबीन शुरू की और कुएं में जाकर देखा। जहां महिला की लाश उतरा रही थी।

परिजनों ने महिला के शव को कुएं से निकालकर उसे खुजनेर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया और जांच शुरू कर दी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *