केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, सड़क तक लपटें…….50 कर्मचारी जान बचाकर भागे, 50 करोड़ का नुकसान, 100 फायर बिग्रेड ने काबू पाया…. कोटा इंडस्ट्रियल एरिया में रोड नंबर 3 पर लगी आग। आग इतनी भीषण थी कि काफी दूर तक लपटें और धुआं दिख रहा था।….

By | December 25, 2021

कोटा की एक केमिकल फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि लपटें सड़क तक आ गईं। 1 किमी की दायरे में दूसरी फैक्ट्रियां और हॉस्टल खाली कराने पड़े। दूर से धुएं का गुबार नजर आ रहा था। सूचना मिलने के बाद नगर निगम की 16 दमकल मौके पर पहुंची। दमकल ने 100 से ज्यादा राउंड लगाकर 7 घंटे में आग पर काबू पाया।

आग पर कंट्रोल करने के लिए निगम, थर्मल,डीसीएम,पुलिस, सीएफसीएल व आर्मी की दमकलों को मौके पर बुलाया गया था। राहत व बचाव के लिए SDRF की टीम भी मौके पर पहुंची। सुबह 7 बजे लगी आग पर दिन में 2 बजे काबू पाया गया। कलेक्टर, एसपी समेत नगर निगम के आलाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

इंडस्ट्रियल एरिया में रोड नंबर 3 पर स्थित केमिकल फैक्ट्री में करीब 250 से 300 कर्मचारी अलग अलग शिफ्टों में काम करते हैं। सुबह हादसा के वक्त 50 कर्मचारी मौजूद थे। अचानक रियक्टर (माल को रोलर करने वाला) में शार्ट सर्किट हो गया और आग लग गई। ये आग बढ़ते हुए बॉयलर तक पहुंच गई। इस रियक्टर से बॉयलर तक ऑयल (जिंक स्टेरिक ऑयल) की सप्लाई जाती है। जिसके बाद पूरी फैक्ट्री में आग लग गई। प्रोडक्शन का माल भी चपेट में आ गया।

आसपास का इलाका खाली करवाया…..

जिस इलाके में आग लगी,वहां आसपास कई फैक्ट्रियां व हॉस्टल है। आग लगने से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने पूरे इलाके को सील किया। आसपास की फैक्ट्रियों व हॉस्टल को खाली करवाया। हॉस्टल में स्टूडेंट थे। करीब 1 किलोमीटर हिस्से को खाली करवाया गया।

अजीब संयोग…..

कोटा में राज्यपाल के आने से पहले आग लगने की दूसरी बार घटना हुई है। इससे पहले भी राज्यपाल के कोटा पहुंचने से पहले एयरपोर्ट के सामने मित्री मार्केट में आग लगी थी। आज भी राज्यपाल के कोटा पहुंचने से पहले केमिकल फैक्ट्री में आग लगी है।

इस साल अब तक की सबसे बड़ी आग

इस साल में कोटा में अबतक की ये सबसे बड़ी आग है। फैक्ट्री के जुड़े लोगों का कहना है कि शार्ट सर्किट होने के बाद एक घंटे तक लाइट बंद नही हुई। जिस कारण आग फैलती गई।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *