खेत पर काम कर रहे किसान को मारी गोली, परिवार का आरोप- रंजिश में चलाई गोली……

By | December 5, 2021

दतिया  / खेत पर काम कर रहे एक किसान को दोपहर में किसी ने गोली मार दी। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शिरोल गांव का है।

पुलिस के अनुसार, किसान सुंदर यादव खेत पर काम करने गया था। इसी दौरान उसे कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। परिवार के लोगों का कहना है कि गांव के ही कुछ लोगों से उनके परिवार की रंजिश चल रही थी। इस रंजिश के चलते उनके परिवार के बेटे को गोली मारी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सुंदर को गंभीर हालत में जिल अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

पुलिस का मानना है कि उसे देसी कट्टे से गोली मारी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। दो से अधिक बदमाशों ने ये हमला किया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *