छत से गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत:ड्यूटी जा रहे पिता को बाय कहने मां-भाई के साथ तीसरी मंजिल पर आया, रेलिंग के बीच से गिरा

By | November 28, 2021

HINDI NEW

भोपाल के दुर्गा नगर सेमरा, स्टेशन बजरिया में डेढ़ साल के बच्चे की तीसरी मंजिल की छत से गिरने से मौत हो गई। बताया गया कि बच्चा छत की रेलिंग के बीच से नीचे गिरा है। वह ड्यूटी जा रहे पिता को मां के साथ टाटा करने पांच साल के भाई के साथ तीसरी मंजिल स्थित छत पर आया था। उसी दौरान रैलिंग से गिरकर उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस मकान से गिरा मासूम….
जानकारी के मुताबिक मूलत: शाजापुर के रहने वाले राजेन्द्र विश्वकर्मा फर्नीचर का काम करते हैं। वह भोपाल में दुर्गा नगर सेमरा में पत्नी व दो बच्चों के साथ किराए का कमरा लेकर रहते हैं। रोजाना की तरह शनिवार सुबह करीब 10 बजे राजेन्द्र विश्वकर्मा काम पर जाने के लिए घर से निकले। इस बीच उनका डेढ़ साल का बेटा बिहान विश्वकर्मा अपने पांच वर्षीय बड़े भाई के साथ पापा को बाय करने के लिए तीसरी मंजिल स्थित छत पर पहुंच गए।

डेढ़ साल का बिहान छत की रेलिंग पर चढ़कर बाय करने लगा। इसी दौरान रेलिंग के बीच के गैप से वह नीचे गिर गया। बच्चे के नीचे गिरते ही मां चीख उठी। बच्चे को तुरंत हमीदिया अस्पताल लेकर आए। यहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी थीं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *