पत्नी के चरित्र पर पति को था संदेह पति ने किए पत्नी के दो हिस्सों में काटा

By | December 21, 2021

 

 

सोमवार को मुंबई से सटे रायगढ़ के माथेरान के इंदिरा नगर इलाके में एक महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ है। सिर्फ 24 घंटे के भीतर पुलिस ने इस जघन्य हत्या की गुत्थी को सुलझा का दावा किया। रायगढ़ जिले के पुलिस अधिक्षक अशोक दुधे ने बताया कि पत्नी की हत्या के मामले उसके पति को मंगलवार को अरेस्ट किया गया है। पति ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

दुधे के मुताबिक, महिला की पहचान पूनम पाल के रूप में हुई है। पूनम पेशे से नर्स थी। महिला की पहचान न हो सके इसलिए आरोपी ने उसे दो हिस्सों में काटा और उसके शरीर पर पहने सारे कपड़े उतार दिए। आसपास लगे सीसीटीवी की जांच के बाद महिला के साथ एक पुरुष नजर आया और पुलिस ने जब उसे ट्रेस किया तो वह महिला का पति रामसिलोचन पाल निकला। पाल पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और वह न्यू पनवेल इलाके का रहने वाला था। खास यह है कि दोनों की शादी मई 2021 में हुई थी।

शादी के बाद भी माता-पिता के घर रह रही थी महिला
जांच में सामने आया है कि शादी के बाद नर्स का काम करने के कारण पूनम मलाड में माता-पिता के पास रहती थी। छुट्टी के दिन पूनम पनवेल, पति के पास आती थी। यहां से ये दोनों 11 और 12 दिसंबर को माथेरान गए थे। शाम साढ़े सात बजे दोनों ने माथेरान के इंदिरानगर इलाके के साई सदन लॉज में एक कमरा किराए पर लिया था। वहां से वे सुबह निकलने वाले थे।

गलत नाम से होटल में लिया रूम
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने लॉज में अपना नाम अमजद खान और पत्नी का नाम रुबीना बेगम दर्ज कराया था। उन्होंने मुंबई में जो पता दिया वह भी झूठा था। यहां से सुबह नौ बजे निकलना था। लेकिन उससे पहले ही हत्या को अंजाम दे दी। हत्या के बाद सिर धड़ से अलग कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंक दिया था।

ऐसे आरोपी तक पहुंची पुलिस….

सोमवार सुबह शव मिलने के बाद माथेरान पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू की। आरोपी पति ने हत्या के बाद सिर को एक थैली में रखा और उसे खाई में फेंक दिया। शव मिलने के बाद पुलिस की कई टीमों ने जांच शुरू की और सिर बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने चेहरे का मिलान करते आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और एक कैमरे में महिला अपने पति के साथ जाती हुई नजर आई। इसी तस्वीर के सहारे सभी लॉज और होटल की तलाश हुई और आरोपी को पनवेल से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि उसकी महिला का किसी से अफेयर था।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *