फौजी को मारी टक्कर, गंभीर घायल….

By | December 1, 2021

hindi News

शनल हाईवे एनएच-3 पर एक फौजी का एक्सीडेंट हो गया। फौजी धौलपुर से ग्वालियर जा रहा था। रास्ते में मुरैना के देवपुरी बाबा मंदिर के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया तथा बेहोश हो गया। बाद में उसे 108 एम्बूलेंस से जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसे डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखकर, ग्वालियर मिलिट्री अस्पताल रैफर कर दिया गया। घटना मंगलवार की है।

जिला अस्पताल में भर्ती मंजीत सिंह गुर्जर….

आपको बता दें, कि मंजीत गुर्जर पुत्र गंभीर सिंह गुर्जर, उम्र 32 वर्ष, निवासी धौलपुर, राजस्थान सेना में नौकरी करता है। वह सेना में नायक के पद पर पदस्थ है तथा उसकी पोस्टिंग ग्वालियर में है। वह अपने घर धौलपुर गया हुआ था। वहां से बुलट मोटरसाइकिल पर लौट रहा था। वह अकेला गाड़ी पर था। नेशनल हाईवे एनएच-3 पर देवपुरी बाबा मंदिर के पास अचानक पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बाइक समेत जमीन पर गिर पड़ा और गंभीर रुप से घायल हो गया। इस दुर्घटना में उसके सिर व चेहरे पर चोटें आई हैं। इसके अलावा शरीर के अन्य जगहों पर भी चोटें हैं। वह बेहोश होकर वहां गिर पड़ा। वह सेना की वर्दी पहने था। वहां से गुजरने वाले लोगों ने फौजी देखकर 100 डायल को फोन कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद उसे 108 एम्बूलेंस से जिला अस्पताल मुरैना लाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखकर चिकित्सकों ने मिलिट्री अस्पताल ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया है।

नहीं आया होश में…

आपको बता दें, कि जिला अस्पताल में भी नायक मंजीत सिंह को होश नहीं आया था। बाद में एसएएफ के कुछ लोग उसे लेकर ग्वालियर एमएच चले गए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *