संगठीत चोर गिरोह का पर्दाफाश”

By | December 18, 2021

 

 

पेटलावद से धमेन्द्र प्रजापति की रिपोर्ट

 

पेटलावद क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी/नकबजनी की वारदातों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को हाई अलर्ट मोड पर प्रभावी रात्री गश्त करने एवं गश्त बढ़ाने के निर्देश लगातार दिये जा रहे थे। साथ ही साथ थाना पेटलावद, चौकी सारंगी, चौकी करवड़ एवं चौकी बामनिया में जहां ऐसी चोरी की घटनाएं प्रकाश में आयी थी, उनका जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिये गये।
इन वारदातों की मॉनिटरिंग भी हर दिन की जा रही थी। इस हेतु अति संवेदनशील स्थलों को चिंहित किया गया एवं अचानक जगह बदल-बदलकर सघन चेकिंग पोस्ट लगाये जाने के निर्देश दिये गये। इस हेतु एक विस्तृत योजना बनाई गयी।
दिनांक 14.12.2021 को चौकी सारंगी की पुलिस टीम प्रभात गश्त कर रहीं थी, पुलिस टीम द्वारा सक्रिय होकर दूर-दूर तक नाकाबंदी पॉइंट बनाये गये थे। पुलिस टीम टार्च की सहायता से सुनसान जगहो एवं रास्तो पर गश्त कर रही थी व सभी आने-जाने वाले व्यक्तियों की सघन जांच कर रहीं थी। इतने में संदेही पांच व्यक्ति करवड़ तरफ से आते हुए दिखे जो कि पुलिस को देखकर पलटकर भागने लगे लेकिन दूर-दूर तक नाकाबंदी पॉइंट होने से पुलिस टीम द्वारा बड़ी ही सूझबूझ से घेराबंदी कर पकड़ा। उनका नाम पता पुछने पर उन्होने अपना नाम 01. गुड्डु उर्फ नवलसिंह पिता बाबु मुणिया उम्र 19 वर्ष निवासी भाण्डनकुआ, 02. संदीप पिता रतनसिंह अरड उम्र 22 वर्ष निवासी जामुकुंडी, 03. रोहित पिता धन्ना मावी उम्र 21 वर्ष निवासी उमरकोट, 04. लक्ष्मण पिता टेटिया बारिया उम्र 19 वर्ष निवासी उमरकोट, 05. महेश पिता सकरा मोरी उम्र 19 वर्ष निवासी उमरकोट का होना बताया।
चौकी लाकर पुछताछ करने पर उनके द्वारा शुरू में तो पेटलावद मेले में एवं मेहमान के यहां जाने की घुमा-फिराकर बात कर रहे थे। संदेह होने पर सख्ती से पुछताछ करने पर उन्होनें सारा राज खोल दिया। आरोपियों ने बताया कि उनका एक संगठीत गिरोह है जो कि सुने मकान में ताला तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। साथ ही साथ जिस दिन कोई सुना मकान नहीं मिलता उस दिन जो हाथ लगे उसी को चुरा ले जाते है।
आरोपियों से पुछताछ करने पर उनके द्वारा वारदात करने का तरीका बताया गया कि गिरोह का एक सदस्य पहले वारदात वाले इलाके में रेकी कर आता है व देखता है कि कहा-कहा सुना घर है। फिर उसके बाद मोटर सायकल पर रात में आते है व 1 किलोमीटर पहले सुनी जगह देखकर झाड़ियों में अपनी मोटर सायकल खड़ी करके वहां से वारदात करने पेदल-पेदल आते है। फिर सुना घर देखकर घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम देते है। साथ ही साथ एक ही जगह पर दो-तीन घरों को टारगेट करते है।
पुछताछ के दौरान अभी तक आरोपियों के द्वारा कबूल की गई घटनाओं का विवरण :-
01. थाना पेटलावद, जिला झाबुआ :- दिनांक 17.11.2021 की रात्री में अज्ञात बदमाशों ने मनोज पुरोहित के घर का ताला तोड़कर सामान चुराकर ले गया।
02. चौकी बामनिया, जिला झाबुआ :- दिनांक 23.11.2021 की रात्री में अज्ञात बदमाशों ने फरियादी गणपतसिंह के घर का ताल तोड़कर सोना, चाँदी के आभुषण एवं नगदी चुराकर ले गये थे।
03. चौकी बामनिया, जिला झाबुआ :- दिनांक 22-23.11.2021 की रात्री में फरियादी मखना के किराना की दुकान का अज्ञात बदमाशों द्वारा ताला तोड़कर एंव उसी रात में प्रवीण, मूलचंद एवं जगदीश की दुकान का भी ताला तोड़कर नगदी व सामान चुराकर ले गये थे।
04. चौकी करवड़, जिला झाबुआ :- दिनांक 27.11.2021 को फरियादी दशरथ प्रजापति का ईंजन जो कि गंगाखेड़ी खार के पार पर पड़ा हुआ था जिसे कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया।
05. चौकी सारंगी, जिला झाबुआ :- दिनांक 05-06.12.2021 की रात्री में फरियादी अरूण गोयल के चौकी सारंगी स्थित शासकीय क्वाटर में अज्ञात बदमाशों द्वारा ताला तोड़कर घर में घुसकर सोना, चाँदी के आभुषणों को चुराकर भाग गये थे।
06. थाना वाशीम सिटी, जिला वाशीम महाराष्ट्र :- थाना वाशीम सिटी क्षेत्र से एक पल्सर मोटर सायकिल क्रमांक MH-37-AA-8846 अज्ञात बदमाश चुराकर ले गये। जिस पर थाना वाशीम सिटी पर अपराध क्रं. 1220/2021 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध है।
आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां पर उनकी विधिवत पुलिस रिमांड ली जाकर सघनता एवं सख्ती से पुछताछ करने पर आरोपियों की निशादेही पर निम्न सामग्री जप्त की गई :-
01. एक पल्सर मोटर सायकिल क्रमांक MH-37-AA-8846 किमती 1,05,000/-रू.
02. नगदी 2,06,500/-रू.
03. सोने के आभुषण किमती 2,15,650/-रू.
04. चाँदी के आभुषण किमती 1,28,670/-रू.
05. घटना में प्रयुक्त एक स्टील की राड़
06. एक पेंचकस
कुल किमती मश्रुका 6,55,800/-रू.
पुछताछ अभी भी जारी है। आरोपियों के और घटनाओं में संलिप्त होने की प्रबल संभावना है।
आरोपी के नाम :-
01. गुड्डु उर्फ नवलसिंह पिता बाबु मुणिया उम्र 19 वर्ष निवासी भाण्डनकुआ (गिरफ्तार)
02. संदीप पिता रतनसिंह अरड उम्र 22 वर्ष निवासी जामुकुंडी (गिरफ्तार)
03. रोहित पिता धन्ना मावी उम्र 21 वर्ष निवासी उमरकोट (गिरफ्तार)
04. लक्ष्मण पिता टेटिया बारिया उम्र 19 वर्ष निवासी उमरकोट (गिरफ्तार)
05. महेश पिता सकरा मोरी उम्र 19 वर्ष निवासी उमरकोट(गिरफ्तार)
06. बहादुर पिता अनसिंह मुनिया, उम्र 28 वर्ष निवासी भाण्डनकुंआ (फरार)
07. नेहरू उर्फ नरेन्द्र पिता नाना मुणिया उम्र 40 वर्ष निवासी भाण्डनकुंआ (फरार)
08. सुरेश पिता दीप्ता चरपोटा उम्र 40 वर्ष निवासी सात बिल्ली (फरार)
09. हरू मेडा उम्र 45 वर्ष निवासी महुड़ी (फरार)
सराहनीय कार्य में योगदान :-
संपुर्ण घटनाक्रम का खुलासा करने में निरी. संजय रावत, चौकी प्रभारी सारंगी उनि अशोक बघेल, उनि राम सिंह चौहान, सउनि आनंदीलाल चौहान, सउनि नीरज, प्रआर. दिनेश, आर. कांतीलाल, आर. 23 भूपेन्द्र, आर. रवि, आर. महिपाल, आर. कमल, प्रआर. 152 रमेश मीनावा, आर. 524 मनोहर भूरिया, आर. 30 गमतू, आर. 100 मुकेश एवं सैनिक 74 मनजीत का सराहनीय योगदान रहा। उक्त घटना का खुलासा करने में आर. महिपाल एवं सैनिक 74 मनजीत की मुख्य भूमिका रही। उक्त सराहनीय कार्य पर पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *