5 साल के मासूम का कत्ल…..घर के सामने खेलने से नाराज थी महिला ….तार से गला घोंटा, बोरी में शव ले जाकर 10 KM दूर छिपाया……

By | December 16, 2021

 

 

भोपाल के जहांगीराबाद में एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले 5 साल के मासूम का इसलिए कत्ल कर दिया कि वह उनके घर के सामने खेलता था। महिला बच्चे की लाश को बोरी में भरकर ऑटो से लेकर कल्याण नगर छोला अपने दूसरे घर में छिपा दिया। पुलिस ने महिला के भाई को भी हिरासत में लिया है। भाई ने लाश को ठिकाने लगाने के लिए ऑटो बुक करने में मदद की थी।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला के घर के सामने बच्चा खेलता था। इसी को लेकर उसका बच्चे के परिवार से हर रोज विवाद होता था। इससे वह नाराज थी। हत्याकांड के खुलासे में पुलिस को बड़ी लीड मोहल्ले के एक बच्चे से मिली। बच्चे ने पुलिस को बताया कि फरदीन को बोरी में भरकर ऑटो से ले जाया गया है। आरोपी और मृतक का परिवार करीबी रिश्तेदार हैं।

वारदात के बाद पुलिस भी जांच में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक, जदा काॅलोनी जेल रोड में रहने वाले जावेद खान टेलर हैं। उनका 5 साल का बेटा फरदीन सन टॉप स्कूल में फर्स्ट क्लास में पढ़ता था। बुधवार दोपहर वह घर के सामने खेल रहा था। मां शाहिदा-बी घर के अंदर थीं। इसी बीच शाहिदा बच्चे को बाहर देखने आईं। उन्हें बच्चा नहीं दिखा। आसपास तलाशा लेकिन फरदीन का सुराग नहीं लगा। वह चार बजे पति जावेद के साथ जहांगीराबाद थाने पहुंची। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की।

इसी बीच पुलिस को फरदीन के साथ खेलने वाले बच्चे ने पुलिस को बताया कि उसे बोरी में भरकर कोई ले गया है। पुलिस को फरदीन के घर के सामने रहने वाली समरीन (25) पर शक हुआ। पुलिस ने उसे फोनकर बुलाया। इस पर वह टालमटोल करने लगी।

पुलिस तुरंत ही समरीन के घर छोला पहुंची। जहां, फरदीन की लाश उसके घर में बोरी में भरी हुई मिली। समरीन ने पुलिस की पूछताछ में गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया कि तार से उसका गला घोंटकर हत्या की। शव को ठिकाने लगाने में उसका भाई फरजान(18) ने मदद की थी। पुलिस ने फरजान को भी हिरासत में लिया है।

 

खेलते समय खींचकर घर ले गई समरीन….

समरीन ने पुलिस को बताया कि वह पति को छोड़ चुकी है। उसका एक मकान कल्याण नगर छोला गली-1 में है। जहांगीराबाद में उसकी मां फारूखा का घर है। वह आती जाती रहती है। उसने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे फरदीन घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच उसने फरदीन को खींचकर अपने घर में ले आई। इसके बाद तार से उसका गला घोटकर मार डाला। बच्चा करीब दो मिनट तक तड़पता रहा। इसके बाद उसके शव को बोरी में भरा। थोड़ी देर बाद घर आए भाई फरजान को बताया। उसने ऑटो बुलाई। ऑटो से उसका शव लेकर छोला पहुंचे। पुलिस ऑटो चालक की तलाश में जुटी है।

फरदीन के हत्या की जानकारी, आरोपियों की हिरासत में लेने की खबर पता चलते ही मोहल्ले के लोग थाने में जमा हो गए। लोग आरोपियों को थाने से बाहर निकालने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस की समझाइश के बाद परिवार के लोग माने। थोड़ी देर बाद पुलिस ने आरोपियों को जहांगीराबाद थाने से दूसरे थाने में शिफ्ट कर दिया।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *