MP में लगातार चौथे दिन सबसे ज्यादा केस भोपाल में…..कॉलेज छात्रा सहित 7 लोग कोरोना संक्रमित;

By | December 2, 2021

 

 

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। प्रदेश में 24 घंटे में 12 पॉजिटिव मिले हैं। प्रदेश में लगातार चौथे दिन सबसे ज्यादा केस भोपाल में मिल हैं। भोपाल में 7, इंदौर में 4 और होशंगाबाद में 1 संक्रमित मिला है। 8 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। 13 दिन में 200 केस आए हैं। अभी प्रदेश में 128 एक्टिव केस हैं।

भोपाल के 7 पॉजिटिव में से एक कोलार निवासी 21 साल की कॉलेज छात्रा भी शामिल है। इसके अलावा कोलार की ही एक 51 साल की महिला भी पॉजिटिव आई है। दोनों को चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गोविंदपुरा निवासी 25 साल के युवक और 28 साल की महिला संक्रमित मिली है। इसके अलावा तीन केस साकेत नगर के हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। भोपाल में मिले सभी 7 मरीज को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। इनमें से अधिकतर मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री बताई जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *